परसिया: एसडीएम ने परासिया सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,ओपीडी और अन्य व्यवस्थाओं को देखा
एसडीएम शुभम यादव ने बुधवार को सवा पांच बजे परासिया अस्पताल का निरीक्षण किया। सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर उन्होंने ओपीडी की व्यवस्थाओं को देखा। ओपीडी में उपस्थिति को लेकर भी पूछताछ की। एसडीएम शुभम यादव ने सबसे पहले परिसर में खडी एंबुलैंस को लेकर जानकारी ली। इमरजेंसी रूम में जाकर निरीक्षण किया। फांसी के मरीज को लेकर जानकारी ली।