गाज़ियाबाद: एटीएस और साहिबाबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने खालिस्तान कमांडो फोर्स के कुख्यात आतंकवादी को गिरफ्तार किया
यूपी एटीएस ने खालिस्तान कमांडो फोर्स के एक कुख्यात आतंकवादी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया है। मंगत सिंह पिछले 30 सालों से फरार था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। एटीएस की नोएडा यूनिट ने खुफिया जानकारी के आधार पर उसे पंजाब के अमृतसर से पकड़ा है। मंगत सिंह पर 1993 में साहिबाबाद थाने में टाडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।