रामानुजगंज: बेबस रात, आग ने पण्डो परिवार का आशियाना छीन लिया
रामानुजगंज रविवार विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम चूना पत्थर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुरनलाल पण्डो के घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे आशियाने को राख में बदल दिया। आग इतनी तेज थी कि घर में रखा करीब 10 बोरी धान, 8 बोरी गेहूं और सरसों का पूरा भंडार जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है