सिकंदरा: पल्हनापुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हवन-पूजन के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
सिकंदरा क्षेत्र के पल्हनापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। कथा समापन के उपरांत दोपहर करीब 2 बजे कथा वाचक विष्णुकांत महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया तथा भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में क्षेत्र के हवासपुर, हिसांवा, मुरादपुर, दशहरी, अकना, मकना, नैपलापुर, सुमेर का पुरवा सहित आसपास के गांवों से बड़ी