बलरामपुर: हनुमानगढ़ी स्थित रानी तालाब का सदर विधायक एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने सौंदर्यकरण हेतु किया भूमि पूजन
8 अप्रैल मंगलवार शाम 4:00 बजे वंदन योजना अंतर्गत हनुमानगढ़ी स्थिति रानी तालाब का सौंदर्य करण हेतु सदर विधायक पलटू राम एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने भूमि पूजन किया। चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह ने बताया कि तालाब के दोनों तरफ पक्के घाट बनाए जाएंगे परिक्रमा पथ विश्रामालय,हवन कुंड,चबूतरा एवं लाइटिंग का काम कराया जाएगा।