मांझी: तख्त बड़वा की दीक्षा बनी गांव की पहली महिला डॉक्टर , क्षेत्र में खुशी की लहर
Manjhi, Saran | Jun 20, 2026 दाऊद पुर थाना क्षेत्र के तख्त बड़वा गांव की बेटी दीक्षा कुमारी ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर गांव की पहली महिला डॉक्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उसकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरी क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। दीक्षा ने कहा कि उनका लक्ष्य जरूरतमंद एवं बुजुर्ग मरीजों को बेहतर एवं निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।