जमालपुर: जमालपुर में विक्रमशिला व ब्रह्मपुत्र मेल 2-3 घंटे लेट, यात्री प्लेटफॉर्म पर बेहाल
भागलपुर–जमालपुर–कियूल रेलखंड पर ट्रेनों का विलंब से परिचालन जारी है, जिससे यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। रविवार को महानगर से आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से करीब 2 से 3 घंटे विलंब से जमालपुर स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करन