शहपुरा: कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राजस्व निरीक्षक अमरपुर में पदस्थ पटवारी को किया निलंबित
डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत आवेदक के नामांतरण संबंधी आदेश पारित होने के बावजूद भी लंबे समय तक निराकरण नहीं किया गया और अभिलेखों के संधारण में घोर लापरवाही बरतने के कारण कार्यवाही करते हुए राजस्व निरीक्षक अमरपुर में पदस्थ पटवारी भूपेंद्र कुशराम को निलंबित कर दिया।दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार रात 8:00 जानकारी दी ।