चरखारी: चरखारी के गौरहारी गांव के पास पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र कार की टक्कर से गंभीर घायल
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देकर उरई से बाइक से लौट रहे दो युवकों को गौरहरि गांव के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पवन कुशवाहा पुत्र लालदीवान और उसका चचेरा भाई राजेश पुत्र मूलचंद्र निवासी शेखन फाटक, चरखारी परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।