राजगढ़: मोहनपुरा परियोजना के डूब क्षेत्र में मंदिरों की राशि नहीं मिलने पर कार्यपालन यंत्री को सौंपा ज्ञापन
मोहनपुरा परियोजना के डूब क्षेत्र में आए मंदिरों की राशि अब तक नहीं मिलने पर सोमवार को शाम 4:00 बजे करीब किसानों ने पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी के साथ मोहनपुरा डैम कार्यालय पहुंचकर मोहनपुरा के कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन दिया और राशि शीघ्र दिलवाने की मांग की।