महाराजगंज: ग्राम सभा महम्मदा में विसर्जन जुलूस पर पथराव, आधा दर्जन महिलाएं घायल हुईं
ग्राम सभा महम्मदा में बुधवार को 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब मूर्ति विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने अचानक पथराव कर दिया। हुई इस घटना में करीब आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। एक क्षण के लिए स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि भगदड़ जैसे हालात बन गए और जुलूस में अफरातफरी मच गई।