एकमा प्रखंड के गंगवा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को प्रधानाध्यापक मंटू सिंह ने छठ व्रत को लेकर विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों के बीच फल और साड़ी का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम शाम 4:00 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मंटू सिंह ने कहा कि वह छठ माई की में अटूट आस्था रखते हैं और पिछले 15 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।