माखन नगर: माखननगर के सूरज कुण्ड नर्मदा घाट पहुंचे विधायक घाट निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 14, 2026
माखननगर के सूरज कुण्ड नर्मदा घाट पर रविवार को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माँ नर्मदा जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पूजन-अर्चन के पश्चात विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने ग्रामवासियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ नर्मदा घाट स्थल का निरीक्षण किया।