शाहबाद: महुआ बना बेरोजगारी में सहारा, जंगलों से जुटा रहे लोग आजीविका
Shahbad, Baran | Apr 6, 2026 जानकारी सोमवार दोपहर 2 बजे मिली किशनगंज-शाहाबाद क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में इन दिनों महुआ ग्रामीणों की आजीविका का सहारा बना हुआ है। रोजगार के अभाव में सहारिया परिवार सुबह जल्दी जंगलों में पहुंचकर महुआ बीनने में जुट जाते हैं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी महुआ संग्रहण में भाग लेते हैं।