पानीपत के समालखा के सूर्य नारायण एवं नवग्रह मंदिर में सोमवार शाम छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं और उनके परिवारजन एकत्र हुए।पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल था। छठ घाट को दीपों, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सुंदर रूप दिया गया था।