अमरोहा: जोया रोड पर पहुंची पूर्व CMमायावती बोली दानिश अली ने अमरोहा की जनता व हमारे साथ विश्वास घात किया
Amroha, Amroha | Apr 21, 2024 मायावती ने 2019 में बसपा से अमरोहा लोकसभा से सांसद बने दानिश अली पर हमला करते हुए कहा कि दानिश अली को अमरोहा की जनता और हमने जिताकर संसद भेजा था। उसे व्यक्ति ने ना तो हमारा मान सम्मान किया और ना ही अमरोहा की जनता का मान सम्मान किया। दानिश अली ने हमारे साथ विश्वास घात किया है। दानिश अली ने अमरोहा में जान पूछ कर विकास नहीं कराया ।