अमरोहा: शहर की आवास विकास कॉलोनी में घर के बाहर बैठी महिला के गले से चेन लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, CCTV फुटेज आया सामने
Amroha, Amroha | Apr 21, 2024 आवास विकास कॉलोनी में घर के बाहर बैठी महिला से चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। कुसुम देवी एक महिला के साथ बैठी हुई थी, तभी दो युवक पहुंचे और एक युवक पता पूछने के बहाने महिला के पास पहुंचा। युवक मौका देखकर महिला से चेन लूटकर फरार हो गए।