अमरोहा: अमरोहा में जोया अमरोहा रोड आज रहेगा बंद, मायावती की रैली के चलते पुलिस ने लिया फैसला
Amroha, Amroha | Apr 21, 2024 आज मायावती की रैली के चलते अमरोहा जोया रोड बंद रहेगा। टीएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि आज जोया रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रैली को संबोधित करेगी। रैली के दौरान अमरोहा जोया रोड पर जाम न लगे इसके लिए रोड को बंद किया जाएगा। बड़े वाहनों को बदले मार्गों से निकाला जाएगा जबकि छोटे वाहन इस रोड पर चलते रहेंगे।