अमरोहा: मिनी स्टेडियम में आयोजित राहुल-अखिलेश की रैली में मोबाइल चुराते एक युवक को भीड़ ने पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Apr 21, 2024 शनिवार को अमरोहा के मिनी स्टेडियम में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की चुनावी रैली थी। आरोप है कि उसी दौरान एक युवक ने दूसरे युवक का मोबाइल चोरी कर लिया। तभी कुछ युवकों ने आरोपी युवक को मोबाइल चुराते देख लिया और उसको पकड़ लिया। युवकों ने रविवार सुबह को मोबाइल चुराने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।