अगिआंव: जलजमाव को ले चवरिया गांव में ग्रामीणों के सड़क जाम कर किया हंगामा
अगियांव पंचायत के चवरिया गांव में जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सड़क पर उतरकर सड़क जाम किया और जमकर हंगामा किया। ग्रामिणो का कहना है कि गांव में नाली का निर्माण नही है जिसके चलते ये समस्या 20 वर्षो से उत्पन्न है। कोई जनप्रतिनिधि भी इस पर ध्यान नही दिया। यदि निदान नही हुआ तो अगले सोमबार को फिर से सड़क पर उतर कर हंगामा किया जाएगा।