पुष्पराजगढ़: सोनहरा बरबसपुर में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया
रविवार 2.30 बजे पंचायत सोनहरा बरबसपुर में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहे। इस दौरान जल संरक्षण, संवर्धन गतिविधियों के तहत कृषकों को अधिक से अधिक जोड़ने तथा उन्हें लाभान्वित किए जाने की बात कही।