नवगछिया: तिनटंगा करारी को गोपालपुर अंचल से जोड़ने की मांग
पूर्व सांसद अनिल यादव ने आरोप लगाया कि तिनटंगा करारी खास महाल कचहरी को गोपालपुर अंचल से हटाकर रंगरा अंचल में शामिल किए जाने से स्थानीय लोगों को राजस्व कार्यों के लिए 15 किमी दूर जाना पड़ रहा है। उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, डीएम व संबंधित अधिकारियों से इसे फिर गोपालपुर अंचल में शामिल करने की मांग की है।