चंदौली: मिश्रपुरा भट्ठा के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
सदर कोतवाली के मिश्रपुरा भट्ठा के पास शुक्रवार शाम अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में उतरौत निवासी अजय विश्वकर्मा (35) और मसौनी निवासी जितेंद्र (27) घायल हो गए। दोनों पीडब्ल्यूडी कार्य से लौट रहे थे। अजय की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।