चूरू: वार्ड संख्या 58 में रक्तदान कर दिया गया मानवता का संदेश, विधायक हरलाल सहारण ने युवाओं का बढ़ाया हौसला
Churu, Churu | Dec 14, 2025 चूरू के पूर्व पार्षद भंवरू खां की पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पुत्र अजीज खान की ओर से वार्ड संख्या 58 में रक्तदान शिविर आयोजित कर मानवता का संदेश दिया गया। शिविर में दोपहर 3 बजे तक 375 से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को नई प्रेरणा दी। शिविर का उद्घाटन चूरू विधायक हरलाल सहारण ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार मौजूद रहे।