विदिशा नगर: उपार्जन केंद्र पर बढ़ी रफ़्तार, ट्रॉलियों की लगी कतार
विदिशा में गेहूं उपार्जन के दूसरे ही दिन सायलों केंद्र पर रफ्तार तेज होती नजर आई… जहां पहले दिन सिर्फ 23 ट्रॉली पहुंची थीं, वहीं अब डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रॉलियां पहुंच रही हैं…शुक्रवार सुबह 10 बजे अधिकारियों का कहना है कि किसानों का काम एक घंटे के भीतर पूरा कर पर्ची दे दी जाती है… जिससे किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा…।