पटना ग्रामीण: पटना में बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी का राहुल-तेजस्वी पर फूटा गुस्सा, बिहार बंद को लेकर दी जानकारी
बुधवार की सुबह 11 बजे बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा,अगर किसी की मां का कोई अपमान करता है तो उसे भगवान भी माफ नहीं करता। इन्हें सजा मिलेगी। हर व्यक्ति को अपनी मां का अपमान महसूस हुआ है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां साधारण महिला थीं,जिन्होंने मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ाया।