पटना ग्रामीण: एक पोलो रोड में राजद विधायकों की बैठक खत्म, SIR में छूटे लोगों का नाम जुड़वाने का दिया टास्क
एक पोलो रोड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बैठक का आयोजन किया जिसमें राजद के विधायक और एमएलसी भी शामिल हुए। वहीं 2 घंटे तक चली यह बैठक में यह तय हुआ है कि तेजस्वी यादव सितंबर के महीने में ही बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। इसके अलावा विधायकों को फॉर्म भी दिए गए हैं और यह टास्क दिया गया है कि जो लोग SIR में छूट गए हैं उनका नाम जुड़वाना है।