पटना ग्रामीण: पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पत्रकारनगर से गांजा और नशीली दवाओं के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आसूचना संकलन पर पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के पी.टी.आई. कॉलोनी में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 01 किलो 730 ग्राम गांजा एवं 55 पीस गोगो बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही ₹13,500 नकद,3 मोबाइल और 2 बाइक बरामद हुआ।