बदायूं में सनराइज कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर पर डंपर चालकों ने आधी तनख्वाह देने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया। शनिवार को 30 से अधिक डंपर चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच चालक को हिरासत में ले लिया। बता दें कि यह कंपनी बदायूं-बरेली हाईवे के सिक्स लेन का निर्माण करा रही है।