घैलाढ़: श्रीनगर गांव के हनुमान मंदिर में राजद की बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा
घैलाढ़ प्रखंड के श्रीनगर गांव में हनुमान मंदिर के प्रांगण में संजीव मेहता के की अध्यक्षता में राजद की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित की गई जिसमें इंजीनियर प्रणव प्रकाश ने सभा को संबोधित करते हुए बताया राजद की सरकार बनेगी तो माई बहन मान योजना के तहत हर महिलाओं को ₹2500 एवं 200 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी कार्यक्रम 3:00 बजे दिन में आयोजित की गई थी