गुमला: नशे के सौदागरों पर पुलिस का कहर, जनवरी से सितंबर तक 25 मामले दर्ज, 38 गिरफ्तार, करोड़ों का नशीला पदार्थ बरामद
Gumla, Gumla | Sep 20, 2025 जनवरी 2025 से 18 सितंबर तक पुलिस ने नशे के धंधे से जुड़े 25 मामले दर्ज कर 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें उत्पाद अधिनियम के 3 और एनडीपीएस एक्ट के 22 मामले शामिल हैं। पुलिस ने 29,944 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब,1020 पेटी बियर कीमत लगभग 45 लाख रुपये आधा किलो ब्राउन सुगर,190 किलो गांजा और 59 किलो डोडा बरामद किया है। नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।