कर्वी: कर्वी स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में गुम हुई ₹2,75,300 की बाल्टी को कर्वी RPF ने बरामद कर यात्री को सौंपा
कर्वी स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन मे गुम हुए ₹2,75,300 से भरी बाल्टी को यात्री छेदीलाल की सूचना पर आज सोमवार की सुबह 5:15बजे RPF पुलिस द्वारा बरामद किया गया है,और पैसों से भरी बाल्टी को यात्री के सुपुर्द किया गया है। RPF प्रभारी राजेंद्र कुमार ने सोमवार की सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यात्री छेदीलाल का समान और बाल्टी ट्रेन मे छूट गई थी।