कोन्टा: सुकमा में बिहान की दीदी के परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 2 लाख की मदद
Konta, Sukma | Jul 2, 2026 सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के आरलमपल्ली गांव में दुधी सन्नी के निधन के बाद उनके परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। यह मदद जिला प्रशासन और बैंक की त्वरित कार्रवाई से मात्र दो महीने में परिवार के खाते में पहुंचाई गई।