बांधवगढ़: “आरोह 2026” का भव्य आगाज़, उमरिया में खिलाड़ियों को मिलेगा समग्र प्रशिक्षण
उमरिया में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” का भव्य शुभारंभ स्टेडियम परिसर में किया गया। मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी सीताराम ने किया।यह शिविर 1 से 31 मई तक संचालित होगा, जिसमें हॉकी, हैंडबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और वॉलीबॉल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया