तांतनगर: तांतनगर,-मानसून आते ही खेती कार्यों मे उपयोग हेतु डीजल के लिए किसानों की भीड़ कोकचो स्थित पेट्रोल पंप मे देखी गई
मानसून के साथ ही किसान जल्द धान केबीज खेतो मे छीटाई के लिए किसान ट्रैक्टरो से हल जुताई के लिए पंप से डीजल लेने डब्बो को लाइन मे लगाया वहीँ कुछ ट्रैक्टरो मे भरने के लिए, तो कुछ अवैध बालू दुलाई के लिए ट्रैक्टरो की लंबी लाइन देखी जा सकती है, एक साथ खेती का काम होने से किसानों मे अफरा तरफी का माहौल है, कई किसान अपने परम्परिक हल बैलो से खेती मे जुटे है