दूनी रेगर समाज के 70 साल पुराने कुएं का होगा जीर्णोद्धार देवली न्यूज़, रेगर समाज की धर्मशाला में आयोजित बैठक में समाज के लगभग 70 वर्ष पुराने कुएं के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि कुएं की साफ-सफाई कराई जाएगी तथा उसके आसपास आवश्यक निर्माण कार्य भी कराया जाएगा, जिससे यह कुआं समाज के लिए पुनः उपयोगी साबित हो सके।