रहटगांव: जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़।
आज 23 जून दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में रहटगांव सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आमजन की शिकायतें और मांगें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।