मुरैना नगर: बजरंग कॉलोनी में छत पर तार बदल रहे इंडियन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर को लगा करंट,अस्पताल पहुंचते ही मौत मचा कोहराम।
मुरैना के बजरंग कॉलोनी में आज बुधवार सुबह इंडियन बैंक के 34 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर मुकेश इंदौलिया की छत पर बिजली के तार बदलते समय करंट लगने से मौत हो गई। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर परिजन छत पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।