गुना नगर: नानाखेड़ी क्षेत्र में शादियां अधिक होने से पुलिस ने बदली यातायात व्यवस्था, वैकल्पिक मार्ग और गुना बायपास का करें उपयोग
गुना में 18, 19 अप्रैल को शादियां अधिक होने से नानाखेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने यातायात व्यवस्था बदली है। प्रेसनोट जारी कर शाम 6 बजे से रात्रि 12 तक भीड़ बढ़ने की संभावना है। परेशानी से बचने वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग और गुना बाईपास मार्ग का उपयोग करे। वही मंडी प्रशासन को भी ट्रैक्टर ट्राली और लोडिंग वाहनों की व्यवस्था के लिए अपील की है।