फतेहपुर: थरियांव के महिचा मंदिर के समीप बिजली के पोल पर चढ़कर काम करते समय सप्लाई चालू होने से संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ
रामपुर थरियांव गांव निवासी शिव कुमार का 45 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार जो बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है आज वह थाना क्षेत्र के महिचा मंदिर के समीप स्थित बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई और वह गंभीर रूप से झुलस कर ख़म्भे से नीचे गिर गया। जिससे साथ मौजूद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस क