गरखा: पटवन के दौरान करंट लगने से किसान की मौत , गांव में शोक
Garkha, Saran | Jun 14, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के साचापुर गांव में खेत के पटवन के दौरान करंट लगने से 21 वर्षीय किसान रंजीत कुमार की मौत शनिवार की देर शाम हो गई । मृतक की पहचान मुनेश्वर सिंह के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत में सिंचाई का कार्य चल रहा था और रंजीत अपने परिवार के सदस्यों के साथ वहां मौजूद था तभी बिजली के चपेट में आ गया।