गाज़ीपुर: 1984 में पहली बार लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा की हुई थी जमानत जप्त , जैनुल बशर ने जीता था चुनाव- सांसद अफ़ज़ाल अंसारी
गाजीपुर सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने गाजीपुर में कहा कि 1984 में पहली बार लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा की जमानत जप्त हुई थी और जैनुल बशर ने उस वक्त चुनाव जीता था। वहीं मनोज सिन्हा के गाजीपुर में किए विकास पर चुटकी लेते हुए कहा कि बीएसएनएल जो 21 लाख करोड़ की संस्था थी उसे गर्त में डाल दिया जब ये मंत्री थे, और जियो को आसमान में पहुंचा दिया।