खोडारे के जंगलडीह की रुकसाना पर बस्ती के बेदीपुर मे अपने पति अनीस की हत्या करवाने का आरोप है। घटना के बाद रुकसाना के माता-पिता ने उससे हर संबंध तोड़ दिया है।शनिवार 3 बजे मां शहीदुन निशा ने कहा-बेटी ने सबको धोखा दिया, चाहे उसे फांसी मिले या गोली-हमारे लिए वह अब नहीं है। शादी के 7 दिन बाद रुकसाना के प्रेमी रिंकू सिंह ने अनीस को गोली मार दी,जिससे उसकी मौत हो गई