सहारनपुर: सहारनपुर में लिफ्ट में गर्दन फंसने से होटल संचालक की मौत, देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
सहारनपुर के कोर्ट रोड स्थित होटल खातिरदारी में सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि 1:30 बजे दर्दनाक हादसे में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक हर्ष खुराना (58)वर्ष की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह लिफ्ट से सामान आने का इंतजार कर रहे थे। लिफ्ट में झांकते समय अचानक लिफ्ट चल पड़ी और उनकी गर्दन उसमें फंस गई, जिससे दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।