कटनी नगर: हाईवे पर लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
कटनी पुलिस ने हाईवे में लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लुटे हुए सोने चांदी के गने बरामद किए हैं जिसकी जानकारी मंगलवार शाम 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने प्रेस वार्ता में दी है आपको बता दें कि 18 जून को जबलपुर से लौट रहे 3 व्यापारियों को चाकू अड़ा कर सोने की चेन अंगूठी सहित 2 लाख 70 हजार रु नगद की लूट की गई थी।