सिवनी: केदारपुर में पेड़ से गिरकर घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Jun 7, 2026 सिवनी के समीपस्थ छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव निवासी ब्रजलाल यादव की पेड़ से गिरकर घायल हो जाने के बाद मौत हो गई। रविवार को बताया गया कि घायल होने के बाद व्यक्ति को सिवनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।