सिकंदरा: खोजारामपुर गांव के पास राजपुर पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया, दो स्टार्टर व बाइक बरामद, आरोपी जेल भेजा गया
जनपद कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात करीब 9 बजे खोजारामपुर यमुना पुल के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान साकिर शाह पुत्र — निवासी मोहल्ला तोपखाना, जनपद जालौन के रूप में हुई है।