रॉबर्ट्सगंज: करमा के करनवाह गांव में यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न, किसानों के उत्थान के लिए प्रस्ताव पारित
विकासखंड करमा के कर्नवाह कार्यालय पर सोमवार दोपहर तीन बजे यूनिवर्सल फार्मर एसोशिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न, कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह वैद्य एवं संचालन ई. प्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गए। तेजस्वी संगठन न्यास व यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन के सहयोग से संचलित तेजस्वी किसान मार्ट के कार्योंपर चर्चा हुई।