रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की, बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करने के दिए निर्देश
कलरक्ट्रेट में डीएम बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही जिले में अभियान चलाकर आम जनमानस को यातायात नियमों की के प्रति जागरूक किया जाये।