उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र में दो दिवसीय शिव पूजा भक्ति और आस्था के साथ संपन्न, लोगों में दिखा उत्साह
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दो दिवसीय शिव पूजा भक्ति और आस्था के साथ मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे संपन्न हो गया है। दो दिनों तक पूरे गांव में भक्तिमय का माहौल बना रहा। जिससे लोगों में काफी उत्साह देखा गया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुदेव मंडल टोला, जंगलपाड़ा,बोतलुटोला,फुदकीपुर नौघरिया, बेगमगंज,राधानगर आदि जगहों में प्रतिमा स्थापित की गई है।